पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात करेंगे। 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री भगवंत मान 12:30 बजे तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार 30 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में जाकर मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.30 बजे उनकी पार्टी प्रमुख से यह मुलाकात होगी। इससे पहले भी 15 अप्रैल को सीएम मान ने जेल में केजरीवाल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ आप के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक भी थे। सीएम मान 30 मिनट तक चली उस मुलाकात के दौरान भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। केजरीवाल से मिलने के बाद उन्होंने तब कहा था कि जेल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक किया जा रहा है।