फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गलती से भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी व्यक्ति, मानवीय आधार पर पाक रेंजर्स को सौंपा

Sun, 28 Apr 2024 05:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, चंडीगढ़

सार

आर्मी प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी व्यक्ति को मानवीय आधार पर, सद्भावना दिखाते हुए पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फाजिल्का में अनजाने से भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी व्यक्ति को सेना ने जांच के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद पकड़े गए एक पाकिस्तानी व्यक्ति को मानवीय आधार पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा गया है।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शनिवार को पंजाब के फाजिल्का जिले में सीमा के पास पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा के संरेखण से अनजान था और अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गया था।

जांच के दौरान व्यक्ति के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स के साथ एक फ्लैग मीटिंग आयोजित की गई और पाकिस्तानी नागरिकों की अनुचित आवाजाही को रोकने में विफलता पर चिंता व्यक्त भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें