चार जनवरी को देश के चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर सुप्रीम कोर्ट में देश के 44वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए भी यह दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है।
जस्टिस खेहर ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की है। गवर्नमेंट कॉलेज-11 से बीएससी की डिग्री के बाद जस्टिस खेहर ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की थी। राष्ट्रपति भवन में चीफ जस्टिस के लिए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी से भी कई लोग शिरकत करेंगे।
इस संबंध में सोमवार को निमंत्रण पत्र पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार समारोह के लिए पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, लॉ विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय नागपाल और लॉ विभाग की डीन और सीनेटर अनु चतरथ को निमंत्रण मिला है।