फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में हुए जजों के तबादले, जानिए अब किसे कहां नियुक्त किया गया

Tue, 11 Dec 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी ने हरियाणा और पंजाब के जजों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार मिनाक्षी मेहता का तबादला चंडीगढ़ में हरियाणा के एलआर के रूप में किया गया है। रितु तगारे का तबादला कुरुक्षेत्र में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में, एएस नारंग का जींद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में, डा. सरिता गुप्ता का पानीपत में लेबर कोर्ट की प्रेसाइडिंग ऑफिसर के रूप में, मनीषा बत्रा का पानीपत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में, अरुण कुमार का हिसार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में, प्रमोद गोयल का पंचकूला में हरियाणा स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के मैंबर सेक्रेटरी के रूप में हुआ।

विज्ञापन


 शालिनी सिंह का चंडीगढ़ जूडिशियल अकादमी की निदेशक के रूप में, सुभाष मेहला का पंचकूला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में, पुनीश जिंदल का रोहतक लेबर कोर्ट के प्रेसाइडिंग ऑफिसर के रूप में, यशवीर सिंह का सोनीपत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर, रमेश चंद्र धिमरी का भिवानी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर, नीरज कुलवंत कालसन का जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर, दिनेश कुमार का रेवाड़ी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर, नरेश कत्याल का नारनौल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर, डा. सुशील कुमार का चंडीगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर, कृष्णकांत का अंबाला में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर तथा अश्विनी कुमार मेहता का गुरुग्राम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर तबादला किया गया है।

demo pic - फोटो : amar ujala
वहीं चीफ जस्टिस कृष्ण मुरारी ने पंजाब के जजों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुरूप फिरोजपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीष कुमार अग्रवाल का तबादला चंडीगढ़ में पंजाब के एलआर के रूप में किया गया है। चंडीगढ़ में पंजाब के एलआर विवेक पुरी का तबादला मोहाली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है। मोहाली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना पुरी का तबादला चंडीगढ़ में पंजाब के स्टेट ट्रांसपोर्ट अपिलेट ट्रिब्यूनल तथा फूड सेफ्टि अपिलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष के तौर पर किया गया है। 

संगरूर की जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरजोत भट्टी का तबादला होशियारपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर किया गया है। रूपनगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलविंदर सिंह संधू का तबादला संगरूर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है। चंडीगढ़ में पंजाब के स्टेट ट्रांसपोर्ट अपिलेट ट्रिब्यूनल तथा फूड सेफ्टि अपिलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बख्शी का तबादला गुरदासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है। बठिंडा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर पाल सिंह का तबादला फिरोजपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है। 
विज्ञापन

लुधियाना के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र अग्रवाल का तबादला बरनाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है। बठिंडा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमजीत सिंह का तबादला रूपनगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है। एसबीएस नगर की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनदीप पन्नू का तबादला मानसा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर किया गया है। लुधियाना के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुनीश सिंगला का तबादला मोगा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर किया गया है। 

तरनतारन की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर को वहीं पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर रखा गया है। एसबीएस नगर की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपिंदरजीत कौर का तबादला मोगा में फैमिली कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में किया गया है। चीफ जस्टिस के प्रिंसीपल सेक्रेटरी रजिंदर अग्रवाल का तबादला पटियाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर किया गया है। 

बरनाला की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमारी का तबादला एसबीएस नगर फैमिली कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज के रूप में किया गया है। पटियाला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलजीत लांबा का तबादला बठिंडा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर किया गया है। मोगा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तरसेम मंगला का तबादला फाजिल्का में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है। 

मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशुल बैरी का तबादला चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट के प्रेसाइडिंग ऑफिसर के तौर पर किया गया है। चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट के प्रेसाइडिंग ऑफिसर शिवेंद्र सिंह मान का तबादला मोहाली में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है। मोगा की फैमिली कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज रणधीर वर्मा का तबादला एसबीएस नगर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें