पीपीएस दलजिंदर सिंह को एसएसपी पठानकोट से जालंधर सीआईडी के एआईजी के पद पर, पीपीएस हरकमलप्रीत सिंह को एसएसपी मालेरकोटला से जालंधर स्थित पीएपी की 27वीं बटालियन के कमांडेंट के पद पर ट्रांसफर किया गा है।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक आईपीएस सहित छह पुलिस अफसरों का शुक्रवार को तबादला कर दिया है। 2010 बैच के आईपीएस हरमनबीर सिंह को एसएसपी बठिंडा से जालंधर 75वीं कमांडेंट पीएपी बटालियन का कार्यभार सौंपा गया है। इस पद से पीपीएस नरेश कुमार को रिलीव किया गया है।
विज्ञापन
पीपीएस दलजिंदर सिंह को एसएसपी पठानकोट से जालंधर सीआईडी के एआईजी के पद पर, पीपीएस हरकमलप्रीत सिंह को एसएसपी मालेरकोटला से जालंधर स्थित पीएपी की 27वीं बटालियन के कमांडेंट के पद पर ट्रांसफर किया गा है।
वहीं, पीपीएस वरिंदर सिंह को एसएसपी फाजिल्का से लुधियाना एनआरआई के एआईजी के पद पर और पीपीएस मुखविंदर सिंह को एसएसपी जालंधर रूरल से जालंधर एजीटीएफ के एआईजी के पद पर और पीपीएस सूबा सिंह को जालंधर स्थित पीएपी की 27वीं बटालियन के कमांडेंट से अमृतसर आईआरबी की पांचवीं यूनिट के कमांडेंट के पद पर ट्रांसफर किया गया है।