फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बांटने गए मंत्री के काफिले पर बठिंडा में पथराव

Wed, 02 Mar 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने विधानसभा हलके मौड मंडी के गांव कुत्तीवाल में पंचायतों को चेक बांटने आए पीडब्ल्यूडी मंत्री जनमेजा सिंह सेखों के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इसमें मंत्री तो बच निकले लेकिन उनके काफिले में चल रही डीएसपी दविंदर सिंह की गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यू विभाग के मंत्री जनमेजा सिंह सेखों बुधवार को गांव कुत्तीवाल में पंचायत को चेक बांटने पहुंचे थे। इस दौरान मौड मंडी ट्रक यूनियन के चल रहे विवाद को लेकर जब उन्हें कुछ लोग मिले तो उन्होंने निपटारे के लिए प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी लगाने की बात कही। इस बात से गुस्साए लोगों ने सेखों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

सेखों जब वहां से निकलने लगे तो उसी गांव के ही कुछ अन्य लोगों ने गांव में पानी की निकासी को लेकर उनका विरोध किया। जब पुलिस ने उन्हें शांत करना चाहा तो वह और भड़क गए और उन्होंने अकाली मंत्री के काफिले पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मंत्री बाल-बाल बचे

मंत्री तो बचकर निकल गए लेकिन उनके काफिले में तैनात पंजाब पुलिस के डीएसपी की गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें रिहा कर दिया।

कोट
मैं सुरक्षित हूं। मेरी गाड़ी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन डीएसपी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए हैं।
जनमेजा सिंह सेखों, पीडब्ल्यूडी मंत्री

काफिले पर हमला करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों की तलाश की जा रही है।
डीएसपी दविंदर सिंह
----------------------------------
इन समस्याओं का गुस्सा फूटा
ट्रक यूनियन विवाद
पानी की निकासी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें