चंडीगढ़। एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट अंडर-14 में चेन्नई फुटबाल क्लब और चंडीगढ़ फुटबाल अकादमी की टीमों ने अपने-अपने ग्रुपों में जीत हासिल कर अगले दौर में स्थान बना लिया। सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जहां काफी संघर्ष वाला रहा, वहीं दूसरा मुकाबला एकतरफा रहा।
चेन्नई फुटबाल क्लब ने कुलजीत फुटबाल अकादमी अमृतसर को शिकस्त देकर अगले दौर में स्थान बना लिया। ग्रुप सी के लीग मैच में अमृतसर की टीम ने 59वें मिनट में मिली पेनल्टी किक के माध्यम से यह मैच जीत लिया। दोनों ही टीमों ने बेहतरीन गेम खेला और मैच के 40वें मिनट तक गेम लांग पास पर ही चलता रहा। ज्यादातर गेम मिड एरिया में ही रहा। दोनों ही टीमों ने काफी शानदार मूव लिए, लेकिन टीमें गोल नहीं कर सकीं। आखिरकार 59वें मिनट में चेन्नई के एम कारकर ने पेनल्टी किक को गोल में तब्दील कर दिया।
ग्रुप बी के लीग मैच में चंडीगढ़ फुटबाल अकादमी की टीम ने दिल्ली साकर एसोसिएशन की टीम को शिकस्त दे डाली। दोनों टीमों का पहला हॉफ बिना किसी स्कोर के रहा, लेकिन दूसरे हॉफ में टीमों ने जबरदस्त गेम दिखाया। दूसरे हॉफ में चंडीगढ़ फुटबाल अकादमी के लिए अर्बिद ने 46वें और 60वें मिनट में गोल दागे। लेमीट ने 48वें और 68वें मिनट में गोल दागे। इसके साथ ही मुकुल ने 55वें मिनट में गोल दागा। लेनचेंबा ने 42, 59 और 70वें मिनट में गोल दागा।