अगर आप किचन स्टार बनना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। एक कुकिंग टैलेंट हंट शुरू होने जा रहा है। शेफ संजीव कपूर चंडीगढ़ और पंजाब में किचन स्टार कंपीटिशन के लिए स्टार्स की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य कंपटीशन के माध्यम से पंजाब के टैलेंट को परखना है। इस कंपटीशन का आयोजन टाटा आई शक्ति मसाला द्वारा किया जा रहा है, जिसे शेफ संजीव कपूर जज करेंगे।