फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध माइनिंग करने वालों के लिए ये फरमान

Fri, 31 Jan 2014 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अवैध तरीके से माइनिंग करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने रेत, बजरी और गैर कानूनी माइनिंग रोकने के लिए और स्टोनक्रशरों की रात को औचक चेकिंग करने का फैसला लिया है। इसके लिए विभिन्न अधिकारियों की अगुवाई में टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन


चेकिंग अभियान पूरे फरवरी माह में चलेगा। इस दौरान रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक अधिकारी विभिन्न जगहों पर चेकिंग करेंगे।

डीसी तजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने बताया कि अधिकारी रात को 9 बजे से सुबह आठ बजे तक चेकिंग करेंगे। 1,12 और 23 फरवरी को कार्यकारी इंजीनियर जगजीत सिंह धामी और बीएलईओ नीरज ठाकुर की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलेगा।

2,13 एवं 24 को कार्यकारी इंजीनियर आरपी गुप्ता एवं नीरज ठाकुर अपनी ड्यूटी निभाएंगे। जबकि 3,14 और 25 को कार्यकारी इंजीनियर कुलजीत सिंह और हरविंदर सिंह बीएलईओ।
विज्ञापन


4,15 व 26 को कार्यकारी इंजीनियर एनएस वालिया और बलिंदर सिंह बीएलईओ। 5,16 व 27 को कार्यकारी इंजीनियर आरपी सिंह और बलिंदर सिंह और 6, 17 व 28 फरवरी को कार्यकारी इंजीनियर जोरावर सिंह व हरविंदर सिंह बीएलईओ चेकिंग करेंगे।

डीसी ने बताया कि 7 एवं 18 फरवरी को सुखमिंदर सिंह कार्यकारी इंजीनियर और नीरज ठाकुर बीएलईओ। 8 व 19 फरवरी को महिंदर सिंह बीडीपीओ और बलिंदर सिंह बीएलईओ, 9 व 20 को दलीप सिंह कार्यकारी इंजीनियर और हरविंदर सिंह बीएलईओ, 10 व 21 फरवरी को डीके सालदी बीडीपीओ और नीरज ठाकुर बीएलईओ, 11 व 22 फरवरी को अरुन शर्मा बीडीपीओ और बलिंदर सिंह बीएलईओ डयूटी निभाएंगे। यह टीमें रिपोर्ट तैयार करके माइनिंग अधिकारी और डीसी दफ्तर को भेजेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें