फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नौकरी लगवानेे व राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर 41600 रुपये ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में डीसी रेट पर क्लर्क की नौकरी लगवाने व राशन कार्ड बनवाने का वादा करके महिला सेे 41 हजार 600 रुपये की धोखाखड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोेपी प्यारे प्रसाद के खिलाफ मौली जागरां थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ महीनों पहले उसकी बातचीत प्यारे प्रसाद नाम के व्यक्ति से हुई। महिला ने उसे अपने घर की स्थिति ठीक करने के लिए नौकरी की जरूरत और राशन कार्ड नहीं होने की बात कही। आरोपी ने महिला से बताया कि उसका प्रशासन में अफसरों के साथ रोज का उठना-बैठना है। वह उसकी चंडीगढ़ प्रशासन में डीसी रेट पर किसी न किसी विभाग में नौकरी पर लगवा देगा और उसका राशन कार्ड भी बनवा देगा।
आरोपी ने महिला से कहा कि इन दोनों कामों को करवाने में कुछ खर्च आएगा। महिला ने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया और उसे अलग-अलग किस्तों में करीब 41 हजार 600 रुपये दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद पिछले काफी समय से महिला आरोपी से नौकरी लगवाने व राशन कार्ड बनवाने के संबंध में पूछ रही थी, लेकिन वह बार-बार टाल-मटाेल कर रहा था। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोेपी प्यारे प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें