फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-53 में सीएचबी लाएगा हाउसिंग स्कीम... फ्लैट्स की संख्या से 17 गुना ज्यादा लोगों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-53 में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) हाउसिंग स्कीम लाएगा। सीएचबी की सेक्टर-53 में प्रस्तावित हाउसिंग स्कीम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। डिमांड सर्वे में फ्लैट्स की उपलब्ध संख्या से 17 गुना ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

सीएचबी की तरफ से कराए गए डिमांड सर्वे में 372 फ्लैट्स के लिए 6300 लोगों ने आवेदन किया है। सर्वे में खासतौर पर ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और महंगे फ्लैट्स के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी गई। करीब 1000 लोगों ने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के लिए आवेदन किया जबकि 5300 लोगों ने डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत वाले फ्लैट्स में रुचि दिखाई। संभावना है कि सीएचबी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लेगा और योजना की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। डिमांड सर्वे कर सीएचबी जानना चाहता था कि जारी रेट पर कितने लोग फ्लैट्स खरीदने को इच्छुक हैं। अगर संख्या ज्यादा होगी, तभी फ्लैट्स बनाए जाने थे। एचआईजी और एमआईजी फ्लैट्स के लिए 10,000 रुपये और ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के लिए लोगों को आवेदन के समय 5,000 रुपये देने थे।

ट्राइसिटी में पहले से होगा घर तो नहीं कर पाएंगे आवेदन
बुकिंग के 30 दिनों के भीतर कुल कीमत का 20 प्रतिशत (ईएमडी घटाकर) जमा करना होगा। बचे हुए भुगतान को पांच समान किस्तों में किया जाएगा, जो हर छह महीने में देनी होगी। फ्लैट की पजेशन लेते समय बकाया राशि का भुगतान करना होगा। अगर कोई आवेदक स्कीम लांच के बाद भाग नहीं लेना चाहता तो उसकी जमा राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके लिए कई नियम व शर्तें भी तय की गई हैं। इसके अनुसार चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में पहले से घर नहीं होना चाहिए। आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें