फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक संपत्तियों के आरक्षित मूल्य 15 फीसदी तक घटाएगा सीएचबी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) जल्द ही 98 व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी करने जा रहा है। दाम ज्यादा होने की वजह से पिछली बोलियों में कम ही लोगों ने रुचि दिखाई थी इसलिए बोर्ड अब संपत्तियों का आरक्षित मूल्य कम करने जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आरक्षित मूल्य 15 प्रतिशत तक कम किया जाएगा। इन संपत्तियों को इसी माह होने वाली ई-टेंडरिंग में रखा जाएगा। साथ ही 23 के करीब आवासीय संपत्तियों को भी दोबारा नीलामी के लिए रखा जाएगा, क्योंकि इससे पहले ई-टेंडरिंग में इन संपत्तियों को लेने के लिए किसी बोलीदाता ने रुचि नहीं दिखाई थी।
बोर्ड 16 अगस्त से ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर सकता है। सीएचबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यशपाल गर्ग ने बताया कि वह व्यावसायिक संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 15 प्रतिशत कम करने जा रहे हैं, जिससे उन्हें नई ई-टेंडरिंग में बेहतर रिस्पांस की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ई-टेंडरिंग में पुरानी आवासीय संपत्तियों को भी रखा जाएगा। सभी आवासीय संपत्तियों को फ्री होल्ड पर बेचा जाएगा, जबकि 98 व्यावसायिक संपत्तियों की लीज होल्ड पर नीलामी होगी।
विज्ञापन

फ्री होल्ड पर बेचने के लिए मांगी है मंजूरी
बोर्ड ने इन 98 व्यावसायिक संपत्तियों को फ्री होल्ड पर बेचने के लिए यूटी प्रशासन से मंजूरी मांगी थी लेकिन अब तक प्रशासन का कोई जवाब नहीं आया है। इसके अलावा जिन आवासीय संपत्तियों को ई-टेंडरिंग में शामिल किया जा रहा है। उनमें मनीमाजरा के कैट-4 का आरक्षित मूल्य 53.93 लाख, सेक्टर-51 के एमआईजी फ्लैट का 90 लाख, इंदिरा कॉलोनी के कैट-4 का 34.01 लाख और सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस फ्लैट का आरक्षित मूल्य 24.35 लाख के करीब है। लीज होल्ड पर व्यावसायिक संपत्तियों के लिए बेहतर रिस्पांस न आने के चलते ही बोर्ड की बैठक में इन संपत्तियों का आरक्षित मूल्य कम करने का फैसला लिया गया था, जिसके बाद ही 15 प्रतिशत के करीब आरक्षित मूल्य कम करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें