फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने 11 लोगों की शिकायत पर सेक्टर-17 स्थित प्रियुष सिक्योरिटी एंड अलाइड सर्विस कंपनी के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में कंपनी मालिक पवन कुमार समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह नगर निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। पवन और कंपनी से जुड़े अन्य लोगों ने उनसे जालंधर में सिक्योरिटी एजेंसी में ब्रांच मैनेजर की नौकरी लगवाने की बात कही थी। वह एक्स सर्विसमैन हैं। कंपनी ने उन्हें ब्रांच मैनेजर लगवाने के नाम पर चार लाख 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस किए।
सेक्टर-17 थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि उनके पास ऐसे ही 10 और लोगों की शिकायत आई है। उनके साथ भी कंपनी संचालकों ने नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। ओम प्रकाश ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने कंपनी के मालिक पवन कुमार और कर्मचारी श्रुति शर्मा और साक्षी शर्मा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें