फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स लगाएंगे कई परियोजनाओं पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें आईटी पार्क में फ्री होल्ड पर 5 एकड़ के आवासीय प्लॉट की नीलामी करने, संपत्ति को लीज से फ्री होल्ड में बदलने समेत अन्य प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा बैठक में प्रॉपर्टी अलॉटमेंट कमेटी गठित करने व सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त करने के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएचबी ने आईटी पार्क में फ्री होल्ड पर 5 एकड़ के आवासीय प्लॉट की नीलामी करनी है, जिसका आरक्षित मूल्य 169 करोड़ रुपये तय किया गया है। बोर्ड की ओर से निजी बिल्डरों को ये प्लॉट अलॉट किया जाएगा, ताकि वह यहां पर फ्लैट्स का निर्माण करवा सकें। बताया जा रहा है कि इस भूमि पर 300 के करीब फ्लैट्स का निर्माण होगा, जिसे लोगों को बेचा जाएगा।
बता दें कि वर्ष 2015 में बोर्ड को पार्श्वनाथ डेवलपर्स से 123 एकड़ भूमि वापस मिली थी, जिसके बाद से ही बोर्ड इसको विकसित करने के लिए लगा हुआ है। पिछले दो साल से 18 साइट्स को विकसित करने के लिए बोर्ड बोलीदाता ढूंढने में असफल रहा है। बोर्ड ने यहां 123 एकड़ भूमि में 20 साइट्स को विकसित करना है, जिसमें से दो साइट्स पर 728 फ्लैट्स का निर्माण सीएचबी खुद करेगा। इसके लिए पूरी योजना तैयार हो गई है। सिर्फ पर्यावरण मंजूरी मिलनी बाकी है।
विज्ञापन

अपनी संपत्तियों को फ्री होल्ड कराएगा सीएचबी
सीएचबी ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें फ्री होल्ड पर ही अपनी संपत्तियों की नीलामी करने की मंजूरी दी जानी चाहिए। जमीन अलॉटमेंट के समय जो लीज होल्ड की शर्त लगाई हुई है, उसे हटाने का आग्रह किया गया है। ये प्रस्ताव भी बोर्ड के सदस्यों की जानकारी के लिए रखा जा रहा है। यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की आईटी पार्क में सभी व्यावसायिक साइटों व शहर भर में बनी अन्य आवासीय व व्यावसायिक साइटों की अलॉटमेंट लीज होल्ड पर ही करने की शर्त लगाई हुई है। सीएचबी ने सेक्रेटरी एस्टेट को पत्र लिखकर इस शर्त को हटाने की मांग की है। प्रशासन ने गत दिन व्यावसायिक-औद्योगिक और नर्सिंग होम साइटों को फ्री होल्ड करने के बाद ही अब नीलाम करने की घोषणा की थी, जिसके बाद ही सीएचबी की तरफ से इस संबंध में अपील की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें