फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: साहब ने अपने ही विभाग को डिफॉल्टर सूची में डाला, कहा- किराया नहीं दिया तो जड़ देंगे ताला

Wed, 28 Sep 2022 04:43 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

धनास के कुछ स्मॉल फ्लैट्स समाज कल्याण विभाग को भी दिए गए हैं, जिनमें विभाग आंगनबाड़ी चल रहा है। इनमें से 15 आंगनबाड़ियों ने काफी समय से किराया नहीं जमा कराया था, जिसकी वजह से सीएचबी ने 18 अगस्त 2020 को एक आदेश जारी कर इन फ्लैट्स का पजेशन वापस ले लिया था।
विज्ञापन
धनास स्थित स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के आठ फ्लैट किराए पर ले रखे हैं लेकिन आज तक इनका किराया नहीं भरा। बकाया रकम 9.63 लाख रुपये हो चुकी है। अब सीएचबी ने डिफॉल्टर सूची जारी कर कार्रवाई की बात कही है। खास बात यह है कि सीएचबी और स्वास्थ्य विभाग दोनों के मुखिया एक ही अधिकारी हैं। अब चर्चा है कि साहब अपने ही विभाग पर कार्रवाई कब और कैसे करेंगे।   

विज्ञापन

 
यशपाल गर्ग स्वास्थ्य सचिव के साथ सीएचबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं। सीएचबी सीईओ के तौर पर वह लगातार उन फ्लैट आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जो किराया जमा नहीं कर रहे। हाल ही में उन्होंने शहर के सभी स्मॉल फ्लैट्स के 599 रेंट डिफॉल्टरों की सूची जारी की है। इन्होंने पिछले कई वर्षों से किराया जमा नहीं कराया है। सभी पर बकाया राशि एक लाख से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन

हैरानी की बात है कि इनमें यशपाल गर्ग के ही दूसरे विभाग स्वास्थ्य के भी आठ फ्लैट हैं। इनमें विभाग की तरफ से वर्षों से डिस्पेंसरियां चलाई जा रहीं हैं। इन पर कुल 9.63 लाख रुपये का बकाया है। बीते दिनों एक प्रेस रिलीज जारी कर यशपाल गर्ग ने सूची में शामिल आवंटियों के खिलाफ कार्रवाई करने और किराया जमा नहीं कराने पर आवंटन रद्द करने की बात कही थी।

धनास में स्वास्थ्य विभाग के पास ये हैं फ्लैट्स और उन पर बकाया राशि

  • फ्लैट नंबर     बकाया राशि (रुपये)
  • 433                120424
  • 434                120424
  • 435                120424
  • 436                120424
  • 445                120424
  • 446                120424
  • 447                120424
  • 448                120424

बिजली विभाग के पास चार फ्लैट, उनका भी 4.66 लाख बकाया
यूटी प्रशासन के बिजली विभाग के पास भी धनास के स्मॉल फ्लैट्स में चार फ्लैट हैं। वहां बिजली विभाग ने अपना शिकायत केंद्र बनाया है। इनमें फ्लैट नंबर- 2109, 2110, 2111, 2112 हैं। इन सभी चारों फ्लैट पर कुल 4,66,288 रुपये बकाया है। हर फ्लैट पर 1,16,752 रुपये बकाया है। सीएचबी की डिफॉल्टर की सूची में ये चारों फ्लैट भी हैं।

15 आंगनबाड़ियों ने नहीं जमा कराया किराया, सीएचबी ने पजेशन लिया था वापस
धनास के कुछ स्मॉल फ्लैट्स समाज कल्याण विभाग को भी दिए गए हैं, जिनमें विभाग आंगनबाड़ी चल रहा है। इनमें से 15 आंगनबाड़ियों ने काफी समय से किराया नहीं जमा कराया था, जिसकी वजह से सीएचबी ने 18 अगस्त 2020 को एक आदेश जारी कर इन फ्लैट्स का पजेशन वापस ले लिया था।
 
मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। हालांकि मुझे मंगलवार को ही किसी ने आकर बताया था कि जो किराए वाली सूची है, उसमें कुछ सरकारी फ्लैट भी शामिल हैं। इस मामले को चेक कराया जाएगा।  - यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें