फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचबी ने सेक्टर-56 में पांच मकानों के अवैध निर्माण तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिना अनुमति नया निर्माण कार्य करने के खिलाफ चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) का अभियान जारी है। सीएचबी की इंफोर्समेंट विंग ने मंगलवार को सेक्टर-56 में पांच मकानों के अवैध निर्माण को गिरा दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-56 में उन मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्हें अवैध निर्माण रोककर तुरंत इसे हटाने के निर्देश दिए थे पर उन्होंने इनका पालन नहीं किया। इस कारण बोर्ड ने खुद अवैध निर्माण गिराए। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-56 में कई आवंटियों का चालान किया गया है और उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जहां कहीं भी बिना अनुमति के नया निर्माण कार्य होता है तो बोर्ड तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई करता है। उसे पहले नोटिस जारी करके तीन दिन का समय दिया जाता है। अगर तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य रोककर अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता तो बोर्ड कार्रवाई करता है और इस पर आया खर्च भी आवंटियों से ही वसूला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें