फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ढोल-नगाड़ों संग निकली रथयात्रा, भक्ति में रंगा बापूधाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किन्नर समाज की ओर से रविवार को बापूधाम सेक्टर-26 स्थित किन्नर जय माता मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ निकली रथयात्रा में दूर-दराज से पहुंचे किन्नर समाज के सदस्यों के साथ साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रथयात्रा किन्नर मंदिर की प्रमुख पुजारिन मां कमलीनंद गिरी के सान्निध्य में आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ यात्रा में भाग लेकर शहरवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
मां कमलीनंद गिरी ने बताया कि मंदिर का 19वां वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य समस्त मानव समाज के कल्याण, सुख-शांति और परिवारों की खुशहाली की कामना करना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्षिक महोत्सव करीब 11 दिन तक चलता है। इसमें चंडीगढ़ के अलावा आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उत्सव के दौरान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। किन्नर समाज के सदस्य भी इनमें सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। आयोजन के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें