फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड: 11 महीने बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल, भूप्पी राणा समेत छह के नाम

Tue, 26 Jul 2022 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

पिछले साल सात अगस्त को मोहाली में विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। वह अपने मित्र से मिलने सेक्टर-71 की मार्केट में गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूथ अकाली नेता विक्रम सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या के करीब 11 महीने के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। इसमें गैंगस्टर भूप्पी राणा समेत छह आरोपियों के नाम शामिल हैं। आरोपियों में सज्जन उर्फ भोलू, अनिल लट्ठ, अजय उर्फ सन्नी उर्फ लेफ्टी, गैंगस्टर अमित डागर और कौशल चौधरी का नाम शामिल है। इन आरोपियों पर धारा 302, 120बी और 34 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसआईटी करीब 11 महीने से इस मामले की जांच कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ा था। इसके बाद पुलिस खुद सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर आई थी। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में शामिल वाहन से लेकर हथियार तक बरामद किए थे। हालांकि जिला अदालत में दायर आरोप पत्र में आर्मेनिया की जेल में बंद गौरव यादव उर्फ लक्की, सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत समेत कई आरोपियों के नाम नहीं हैं, क्योंकि अभी तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं अभी तक चौथे शूटर की पहचान नहीं पाई है।

पिछले साल सात अगस्त को मोहाली में विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। वह अपने मित्र से मिलने सेक्टर-71 की मार्केट में गया था। इस दौरान आरोपी कार में सवार होकर आए थे, जैसे ही विक्की अपने दोस्त पॉपर्टी डीलर के दफ्तर से निकला था तो आरोपियों ने उस पर गोलियां बरसा दी थीं। विक्की करीब एक किलोमीटर तक भागा था लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया था। हत्यारों ने नौ गोलियां दाग कर उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद दविदंर बंबीहा गैंग ने विक्की मिड्डूखेड़ा को मारने की जिम्मेदारी फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से ली थी। हालांकि पुलिस ने करीब 26 गैंगस्टरों को विभिन्न जेलों से लाकर पूछताछ की थी। इसके बाद यह केस सुलझाया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें