फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी शाइन के खिलाफ 58 पेज की ‘चार्जशीट’

Mon, 16 Mar 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने विभिन्न आरोपों से घिरे चंडीगढ़ के डीसी मोहम्मद शाइन को तुरंत प्रभाव से हरियाणा वापस बुलाने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-27 प्रेस क्लब में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन के साथ 58 पेज की ‘चार्जशीट’ भी सौंपी, जिसमें शहर के लोगों द्वारा उपायुक्त पर लगाए गए आरोपों का जिक्र है। इसकी एक कॉपी पिछले दिनों प्रशासक के सलाहकार विजय देव को भी सौंपी जा चुकी है।

इसके अलावा हाल में ही प्रशासन की ओर से डीसी और उनकी पीए रहीं मार्केट कमेटी की सचिव पूनम मलिक के खिलाफ शुरू की गई विजिलेंस जांच की भी जानकारी दी। सतिंद्र सिंह ने मांग की है कि पूनम मलिक के बैंक खाते की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतिंद्र सिंह ने कहा कि मोहम्मद शाइन अपने पद की गरिमा भूल गए हैं। इसलिए उनके अधीन काम करने वाले स्टाफ से लेकर आम लोग तक दुखी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने आरोप लगाया कि डीसी ‘लूटने, कूटने और उसके बाद रोने भी नहीं दूंगा’ की नीति पर काम कर रहे हैं।

डीसी के खिलाफ तमाम बातें सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिलाया। इस मौके पर रामवीर भट्टी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें