फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फंड के ट्रांसफर पर देना होगा चार्ज

Thu, 02 Oct 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक ने सभी ऑनलाइन ट्रांसफर होने वाले फंड पर चार्ज लगाने का फैसला किया है। चाहे यह ऑनलाइन ट्रांसफर नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर के माध्यम से हों।
विज्ञापन


इससे पहले एक बैंक एकाउंट से दूसरे बैंक एकाउंट में ट्रांसफर की जाने वाली एक लाख रुपये तक धनराशि पर कोई चार्ज नहीं लगाया जाता था।

एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि पर पांच रुपये का चार्ज था। नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर के माध्यम से की जाने वाली आउटगोइंग ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग सर्विस पर बुधवार से चार्ज लगेगा।

दस हजार रुपये के ट्रांजेक्शन पर तीन रुपये और दस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये के ट्रांजेक्शन पर छह रुपये और एक लाख से ज्यादा की राशि पर 17 रुपये का चार्ज लगाया जाएगा। इसमें सर्विस टैक्स शामिल होगा।
विज्ञापन


ईएमवी चिप एटीएम कम डेबिट कार्ड को इश्यू करने पर भी चार्ज लगाया जाएगा। ईएमवी चिप एटीएम कम डेबिट कार्ड के लिए उपभोक्ताओं को सौ रुपये अदा करने होंगे। फोटो के साथ डेबिट कार्ड पर पच्चीस रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें