फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वर्षीय बच्ची से दुराचार मामले में दूसरे आरोपी के खिलाफ आरोप तय

Thu, 12 Oct 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
दस वर्षीय बच्ची से दुराचार मामले में दूसरे आरोपी (बच्ची के छोटे मामा) के खिलाफ विशेष कोर्ट ने बुधवार को आरोप तय कर दिए। आरोपी के खिलाफ वीरवार से ट्रायल शुरू होगा। वीरवार को चाइल्ड विटनेस कोर्ट में पीड़ित बच्ची के बयान होंगे। वहीं विशेष कोर्ट में उसकी मां के भी बयान दर्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले दूसरे आरोपी की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आने के अगले ही दिन मंगलवार को पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी थी। 50 पेज की चार्जशीट में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) और पॉक्सो 6 के तहत चार्जशीट दायर की थी। पुलिस ने केस में उसके खिलाफ 20 गवाह बनाए हैं।

साथ ही आरोपी और नवजात की डीएनए रिपोर्ट को भी इसका हिस्सा बनाया है। वहीं पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी। उसके केस में केवल जांच अधिकारी के बयान होने हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर चलेगा।
विज्ञापन


यह है मामला
पिछले महीने 10 साल की बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची 6 महीने की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्ची ने बताया कि उसके मामा ने ही उससे कई बार गलत काम किया है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और मां की शिकायत के आधार पर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं उसकी डीएनए नवजात से मेल न खाने पर पुलिस ने बच्ची की दोबारा काउंसलिंग की। इस पर बच्ची ने छोटे मामा का भी नाम लिया। पुलिस ने बच्ची के दोबारा मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। उसके और नवजात के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सोमवार कोई आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें