फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कॉमेडी शो को लेकर दायर याचिका निपटी

Wed, 11 Oct 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, उनके खिलाफ दायर एक याचिका का निपटारा हो गया है। सिद्धू के कैबिनेट मंत्री रहते कॉमेडी शो में शामिल होने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई के दौरान मंगलवार को एजी पंजाब ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट को बताया गया कि कपिल शर्मा को शो बंद हो गया है, इसलिए अब इस याचिका का कोई औचित्य नही है।
विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट के जस्टिस ए के मित्तल व जस्टिस अमित रावल की बैंच ने कहा कि जिस मकसद के लिए याचिका दायर पूरी की गई थी वो पुरा हो चुका है। इस लिए अब इस याचिका को सुनने का कोई आधार नही है। इसी के साथ कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। इस मामले में एडवोकेट एचसीअरोड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था  की, सिद्धू पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय और सांस्कृतिक कार्य मंत्री हैं।

उनका मंत्री रहते हुए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में शामिल होना सही नहीं हैं। यह एक तरह से हितों के टकराव का मामला है, जोकि किसी मंत्री के लिए सही नहीं हैं लिहाजा सिद्धू के कॉमेडी शो में शामिल होने पर रोक लगाई जाए या उनको मंत्री पद से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें