फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी ने गुप्तांग में छिपाकर रखा था 4.5 ग्राम चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल में विचारधीन कैदी के गुप्तांग से पुलिस ने साढ़े चार ग्राम चरस बरामद किया है। जेल में इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कैदी के पास चरस कहां से आया, यह बड़ा सवाल है। फिलहाल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने विचाराधीन कैदी पवन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैदी पर पहले सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुडै़ल जेल में बंद सेक्टर-37 निवासी विचारधीन कैदी पवन कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को एस्टेट ऑफिसर के कर्मचारियों से मारपीट मामले में कोर्ट में पेश किया था। अदालत में पेश होने के बाद उसे बक्शीखाने में बंद कर दिया गया। शाम को पुलिस सभी कैदियों को पेशी के बाद वापस बुडै़ल जेल लेकर पहुंची। इस दौरान जेल स्टाफ ने जब पवन कुमार की तलाशी ली तो उसके गुप्तांग से प्लास्टिक के लिफाफे में साढ़े चार ग्राम चरस बरामद हुई। सेक्टर-37 निवासी पवन कुमार ने अगस्त 2016 में एस्टेट आफिस के कर्मचारियों के साथ रेहड़ी उठाने को लेकर मारपीट की थी। इसके चलते सेक्टर-39 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। अदालत ने करीब दस महीने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया था। रिहा होने पर पवन अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी जेल से एनडीपीएस केस में सजा काट रहे एक ही कैदी परविन्द्र सिंह से भी दो बार अफीम बरामद हो चुकी है। अप्रैल महीने में जेल स्टाफ ने उससे 19.20 ग्राम और जून में 45 ग्राम अफीम बरामद कर चुकी है।
200 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
उधर, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-56 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास नाकेबंदी कर एक व्यक्ति से पुलिस को 200 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-56 निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें