फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक पोस्ट में मां ने मूसेवाला को किया याद: लिखा- समर्थकों से मिलना तुमसे मिलने जैसा, लड़ने की हिम्मत मिलती

Mon, 06 Mar 2023 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिता बलकौर सिंह का कहना हैं कि सिद्धू की बरसी पर उनके कई समर्थक पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। ऐसे में समर्थकों को कोई दिक्कत न हो, उसको ध्यान में रखकर ही बरसी 19 मार्च को रखी गई है।
विज्ञापन
मां के साथ सिद्धू मूसेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता ने अपने बेटे को याद किया और सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की। करीब 10 महीने पहले बेटे को खो चुकी मां चरण कौर का कहना है कि सिद्धू के प्रशंसकों को देख उन्हें लड़ने की हिम्मत मिलती है।

विज्ञापन


चरण कौर ने पोस्ट में लिखा हैं कि आज वेहड़े में बैठे, घरके अंदर तुरदे, बापू नाल सलाहा करदे, मेरी गोदी में सिर रख के सोते, नई बनाई तर्ज पर लिखितों को सुनाते, देरी से घर आने पर मेरे से गालियां खाते, छोटी छोटी बातों पर बापू से रूठने, अपने औजारों पर कपड़ा फेरते... मुझे सब करते दिखते रहते हो तुसी शुभ।

इस बात को अपनाते हुए कि अब हमें नहीं मिलना, साल होने को आया है पुत, ऐसे लगा नहीं कि आप हमसे दूर हो गए हो। घर आने वाले हर समर्थक में आपके किसी और रूप में आकर मिलने जैसा लगता हैं। ऐसा लगता है... जैसे तुम मुझे मिलने आए हो और हमें हिम्मत न हारने को कहते हो। आप सही कहते थे बेटा, आपके समर्थक आपको बहुत प्यार करते हैं। शुभ हम आपकी मौजूदगी को महसूस करते हैं और सभी समर्थकों को हमारे साथ  रहने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की बरसी समय से पहले मनाने की घोषणा की थी। पिता बलकौर सिंह का कहना हैं कि सिद्धू की बरसी पर उनके कई समर्थक पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। ऐसे में समर्थकों को कोई दिक्कत न हो, उसको ध्यान में रखकर ही बरसी 19 मार्च को रखी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें