दागी लोग हरियाणा सरकार की नौकरियों से दूर रहे, इसके लिए सरकार ने एक खास पहल की है। हरियाणा सरकार की नौकरी पाने वाले युवाओं को अब दो महीने के भीतर चरित्र प्रमाण पत्र जमा कराने होंगे। उसके बाद इन प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। हरियाणा सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग व हरियाणा राज्य कर्मचारी आयोग द्वारा सिफारिश किये गए उम्मीदवारों की किसी भी पद पर नियुक्ति 31 दिसंबर, 2018 तक बिना चरित्र प्रमाण की जांच किये प्रोविजनल आधार पर छूट देने का निर्णय लिया है।
ऐसे उम्मीदवारों की प्रोविजनल नियुक्ति के दो माह की अवधि के दौरान उनके चरित्र प्रमाण की जांच करनी होगी और अगर जांच में किसी प्रकार की कोई खामी पाई जाती है तो ऐसे उम्मीदवार को सेवा में नहीं रखा जाएगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह छूट के दिशा-निर्देश 31 दिसम्बर, 2018 के बाद अपने आप समाप्त हो जाएगे।