फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री बेदी की टिप्पणी से भड़के वकील, मानहानि का केस ठोकने की तैयारी, जानें पूरा मामला

Tue, 20 Nov 2018 09:23 AM IST
विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

फतेहाबाद में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान वकीलों पर तंज कसने से नाराज फतेहाबाद बार एसोसिएशन ने प्रदेश के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए मानहानि का केस दायर करने का फैसला किया है। इसके तहत जल्द ही उन्हें बार एसोसिएशन की ओर से लीगल नोटिस भी भेजा जाएगा। ये निर्णय सोमवार को फतेहाबाद बार रूम में एसोसिएशन की एक बैठक में लिया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विनय शर्मा ने कहा कि जिलेभर के वकील राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का बहिष्कार करेंगे। 

विज्ञापन


बीते 17 नवंबर को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान पूर्व बार प्रधान सुशील बिश्नोई ने जिला आईटी सोसाइटी के खिलाफ एक भ्रष्टाचार का मामला रखा था। इसी मामले की जांच के लिए सुशील बिश्नोई इस बात पर अड़ गए थे कि मामले की जांच के लिए उपायुक्त से वरिष्ठ किसी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इस पर उनसे बहस करते हुए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने भरी सभा में ये कह डाला था कि ‘वकीलों से सारी दुनिया ही दुखी है।’ 

इसके बाद पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशील बिश्रोई ने इसकी जानकारी बार अध्यक्ष विनय शर्मा को दी थी। जिन्होंने सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक बुलाकर सारा मामला कार्यकारिणी के सामने रखा और सर्वसम्मति से राज्यमंत्री के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात पर सहमति जताई गई। 
विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल व सीएम कार्यालय को भी भेजा जाएगा निंदा प्रस्ताव
सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। बार अध्यक्ष एडवोकेट विनय शर्मा ने साफ किया है कि बार एसोसिएशन फतेहाबाद द्वारा पारित निंदा प्रस्ताव पंजाब एवं हरियाणा एवं बार काउंसिल आफ इंडिया को भी भेजा जाएगा। इसके अलावा इसकी एक प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजकर मंत्री के खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा। 

विनय शर्मा ने बताया कि मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन को भेजकर उनसे आह्वान किया जाएगा कि पूरे प्रदेश के वकील राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का बायकाट करें। इस मौके पर उपाध्यक्ष विष्णु डेलू, सचिव मनजीत काजला, सह सचिव बोधराज एवं वित्त सचिव सुशील जग्गा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें