फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चन्नापटना नगर परिषद् का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ पहुंचा, सीखी बेहतरीन नगरपालिका प्रथाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

कर्नाटक के सिटी म्यूनिसिपल काउंसिल चन्नापटना के 31 पार्षदों और 4 वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचा। यह दौरा अंतर शहरी ज्ञान विनिमय पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य चंडीगढ़ नगर निगम की नवोन्मेषी नगरपालिका शासन प्रणाली और नागरिक सेवाओं के बेहतरीन मॉडल को समझना था।
नगर निगम चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और निगम की संरचना, कार्यप्रणाली तथा जन-केंद्रित सेवा तंत्र का विस्तृत परिचय दिया। प्रतिनिधिमंडल ने इंटरैक्टिव सेशन, प्रेजेंटेशन और फील्ड विजिट किया।
विज्ञापन


इस दौरान चन्नापटना टीम ने शहर की कई महत्वपूर्ण नगरपालिका सुविधाओं जैसे मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), गार्बेज प्रोसेसिंग यूनिट, सीएंडडी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और शहर के डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया। एमसीसी अधिकारियों ने संचालन प्रक्रियाओं, आधुनिक स्वच्छता प्रथाओं, कचरा पृथक्करण व पुनर्चक्रण प्रणाली, सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे और प्रशासनिक रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इनकी बदौलत चंडीगढ़ में कुशल शहरी प्रबंधन संभव हो पाया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के पार्षदों और अधिकारियों ने नगर निगम चंडीगढ़ की संगठित प्रणालियों, कार्यकुशलता और नागरिक-उन्मुख दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे चंडीगढ़ के कई सफल मॉडलों को चन्नापटना में लागू करेंगे, ताकि स्थानीय शासन को और सुदृढ़ बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें