फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा सेहत, अस्पतालों में बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत, लक्षण बढ़ने पर खुद दवा लेने से बचें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। बदलते मौसम के बीच सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बच्चों और बुजुर्गों को तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जीएमसीएच-32 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल गुगलानी के अनुसार सुबह-शाम के तापमान को देखते हुए कपड़े पहनें। पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन करें और पानी की कमी न होने दें। बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सेहत में होने वाले बदलावों पर नजर रखें। बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें।
पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के डॉ. अरुण बंसल ने बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए हाथों की सफाई और खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने की आदत डालने की सलाह दी। बीमार बच्चों को आराम दें और दूसरे बच्चों से दूरी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी, असामान्य सुस्ती या शरीर में पानी की कमी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। तीन महीने से कम उम्र के शिशु को 100.4°F या अधिक बुखार होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
बचाव के लिए अपनाएं ये आदतें
मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और पसीने से भीगे कपड़े बदलें।
साबुन से हाथ धोएं और आसपास सफाई रखें।
बीमार होने पर आराम करें और संक्रमण फैलने से बचें।
लक्षण बढ़ने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें