फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई रणनीतिः चंडीगढ़ कांग्रेस संगठन में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अध्यक्ष पद के लिए रखी ये शर्त

Wed, 05 Feb 2020 11:35 AM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
चंडीगढ़ के आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए कांग्रेस ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ के संगठन में कड़ा बड़ा बदलाव होने जा रहा है। संगठन की दृष्टि से कांग्रेस ने पहले तीन जिले और 26 ब्लाकों का गठन किया था, जिसमें अब बड़े बदलाव की तैयारी है। अब 26 के जगह 35 ब्लाक और तीन के जगह पांच जिला होंगे।
विज्ञापन


ऐसे में 35 ब्लाक अध्यक्ष और पांच जिला अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी मंजूरी दे दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वोट के आधार पर संगठन का स्वरूप होगा। पार्टी के जिले के अंदर करीब सवा लाख वोटर होंगे। मनीमाजरा को अलग जिला बनाए जाने की भी चर्चा है। ऐसा इसलिए कि मनीमाजरा में काफी संख्या में वोटर हैं।

संगठन के स्वरूप का विस्तार नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पार्टी में काम के आधार पर पार्टी के विविध स्तर पर अध्यक्ष और कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। इससे संगठन में मजबूती मिलेगी। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का मौका मिलेगा। काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए नेतृत्व का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


जिला और ब्लाक समितियां के बढ़ने से पार्टी में पद के लिए लाबिंग भी शुरू हो चुकी है। पार्टी में भी गहन मंत्रणा चल रही है। पार्टी में यह सब गतिविधियां नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। हालांकि, अभी नगर निगम चुनाव में पौने दो साल बाकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

काम के आधार पर मिलेगा अध्यक्ष पद

पार्टी में पांच जिला अध्यक्षों के अलावा 35 ब्लाक अध्यक्ष बनेंगे। साथ ही इन जिला और ब्लाक समितियों में भी पदाधिकारी होंगे। यह सब पिछले समय में किए गए पार्टी के काम के आधार पर तय होगा। इस पर गहन चर्चा हो रही है। कुछ लोगों के नाम पर चर्चा चल रही है। पार्टी के केंद्रीय समिति के आदेश मिलने पर नामों की घोषणा होगी।

कार्यकारिणी का पुनर्गठन जल्द : छाबड़ा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चंडीगढ़ में अब तीन के जगह पांच जिला और 26 के जगह 35 ब्लाक अध्यक्षों की मंजूरी दे दी है। छाबड़ा का कहना है कि जल्द ही चंडीगढ़ कांग्रेस की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर दिया जाएगा।

कार्यकारिणी को भंग करने के बाद से नए स्वरूप के तहत कार्यकारिणी बनाने की मंजूरी मिली है। अब इससे निचले स्तर से ऊपर तक संगठन में मजबूती मिलेगी। बूथ लेवल तक काम करने की ताकत मिलेगी। इसका लाभ नगर निगम चुनाव में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें