चंडीगढ़ के आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के लिए कांग्रेस ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ के संगठन में कड़ा बड़ा बदलाव होने जा रहा है। संगठन की दृष्टि से कांग्रेस ने पहले तीन जिले और 26 ब्लाकों का गठन किया था, जिसमें अब बड़े बदलाव की तैयारी है। अब 26 के जगह 35 ब्लाक और तीन के जगह पांच जिला होंगे।
ऐसे में 35 ब्लाक अध्यक्ष और पांच जिला अध्यक्ष होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी मंजूरी दे दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वोट के आधार पर संगठन का स्वरूप होगा। पार्टी के जिले के अंदर करीब सवा लाख वोटर होंगे। मनीमाजरा को अलग जिला बनाए जाने की भी चर्चा है। ऐसा इसलिए कि मनीमाजरा में काफी संख्या में वोटर हैं।
संगठन के स्वरूप का विस्तार नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पार्टी में काम के आधार पर पार्टी के विविध स्तर पर अध्यक्ष और कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। इससे संगठन में मजबूती मिलेगी। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का मौका मिलेगा। काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए नेतृत्व का मौका मिलेगा।
जिला और ब्लाक समितियां के बढ़ने से पार्टी में पद के लिए लाबिंग भी शुरू हो चुकी है। पार्टी में भी गहन मंत्रणा चल रही है। पार्टी में यह सब गतिविधियां नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। हालांकि, अभी नगर निगम चुनाव में पौने दो साल बाकी हैं।