देश के सबसे विकसित शहरों में शामिल ट्राई सिटी- चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली में जहां एक से बढ़कर एक निजी और सरकारी स्कूल हैं, वहीं, कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोरनी में बच्चों को स्कूल जाने के लिए जंग लड़नी पड़ती है।
बारिश के कारण घग्गर नदी में पानी बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना बच्चों को नदी पार करनी पड़ती है। ये फोटो भी बारिश के दिनों की है। बारिश के कारण घग्गर नदी में पानी बढ़ जाता है।
ऐसे में रोजाना बच्चों को नदी पार करनी पड़ती है। इस कारण से बरसात में बच्चे स्कूल जाना ही बंद कर देते हैं। यह कोई एक या दो गांवों की कहानी नहीं है, मोरनी खंड की दो पंचायतों- कोठी व राजीटिकरी के अंतर्गत आने वाले 50 गांवों के बच्चे बारिश के दिनों में ऐसे ही स्कूल जाते हैं।