फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में बसने के इच्छुक हैं तो पढ़ें बिग गुडन्यूज

Tue, 14 Apr 2015 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब कनाडा में बसना आसान हो चुका है। इस नए आव्रजन नियमों में मुख्य है एक्सप्रेस एंट्री। इस इंट्री से स्किल्ड वर्करों को उनके देश में सिर्फ छह माह में आव्रजन मिल सकेगा। पहले इस काम के लिए काफी समय लग जाता था। यह नियम कनाडा में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए है। यह व्यवस्था इस साल से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा कराएं
एक्सप्रेस इंट्री के लिए आवेदनकर्ता को कनाडा सरकार के समक्ष एक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा करना होगा। इसमें रिज्यूम और अन्य विवरण होंगे। जिसको एक डाटा बेस में डाल दिया जाएगा। कनाडा की कंपनियां या रोजगार देने वाले अन्य संगठन उसके माध्यम से अपनी पसंद के व्यक्ति का सेलेक्शन कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में वीजा तुरंत लग जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल-इंजीनियरिंग को प्राथमिकता

कनाडा में प्रतिवर्ष 5,000 वीजा उन लोगों को दिए जाते हैं जो इंजीनियरिंग और मेडिकल विधाओं में पारंगत होते हैं। वहां की किसी यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने की चाहत रखने वालों को असीमित वीजा दिए जाते हैं।

2013 में 33,000 भारतीय कनाडा में बसे। जिसमें से 55 फीसदी व्यापारी और आर्थिक कैटेगरी में हैं। कनाडा में प्रति वर्ष 12,000 लोगों को परमानेंट वीजा दिया जाता है। ऐसे लोगों के लिए शर्त यह होती है कि कम से कम 12 महीने कोई पेशेवर काम किया हो।

इस साइट से मिलेगी डिटेल्स
http://www.immigration.ca/en/canada-immigration-skilled-worker-immigration

अब कनाडा में बसने का सपना
चंडीगढ़ के होटल ताज में चार्म्स ग्रुप द्वारा आयोजित एजूकेशन मेले के दौरान कैनेडोर कालेज के इंडिया रिप्रेजेंटेटिव दिव्या कुमार ने बताया कि एजूकेशन हो या स्किल्ड वर्कर के माध्यम से इंट्री, ज्यादातर भारतीय कनाडा में बसने का सपना लिए रहते हैं। ऐसी स्थिति में उनके लिए एक्सप्रेस इंट्री एक अच्छा माध्यम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें