फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से बदला मौसम: बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा, डॉक्टरों की सलाह-खानपान में बरतें सावधानी

Mon, 26 Sep 2022 02:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि अगर पहले से ही स्किन संबंधी कोई समस्या है तो इस मौसम में भीगने से बचें। अगर घर से बाहर हैं और बारिश में भीग गए हैं तो घर वापस आते ही साफ पानी से नहाएं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात से तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। मौसम के मिजाज में आ रहे इस तरह के बदलाव ने शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील बना दिया है। इससे मौसमी सर्दी और फ्लू की समस्या का खतरा बढ़ गया है। मौसम में आए इस बदलाव से कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ खानपान के साथ रहन-सहन में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


जीएमएसएच-16 की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सद्भावना का कहना है कि इस समय बच्चों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि मौसम के साथ तापमान में आए बदलाव के कारण उन पर तेजी से असर दिखाई देने लगता है। उनके खानपान में पौष्टिक आहार को तरजीह दें। उन्हें बाहर की सामग्री खाने को न दें। साफ सफाई में भी एहतियात बरतें।

त्वचा का रखें खास ख्याल

इस मौसम में एलर्जी और त्वचा संबंधी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा का कहना है कि अगर पहले से ही स्किन संबंधी कोई समस्या है तो इस मौसम में भीगने से बचें। अगर घर से बाहर हैं और बारिश में भीग गए हैं तो घर वापस आते ही साफ पानी से नहाएं। शरीर को सूखा रखने का प्रयास करें। ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। अगर कपड़ों में नमी रह जाती है तो उसे प्रेस कर अच्छी तरह सुखाने के बाद ही पहनें।

इम्युनिटी को बढ़ाने वाला भोजन करें

जीएमएसएच-16 की आहार विशेषज्ञ मनीषा अरोड़ा का कहना है कि इस समय अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हों। इस मौसम में ब्रोकली, गाजर, हल्दी, लहसुन और अदरक को अपने खाने में शामिल करें, ये स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। अदरक और लहसुन में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाया जाता है जो सांस, त्वचा और सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करता है।

बाहर का खाना न खाएं

डॉ. मनीषा का कहना है कि इस समय बाहर का खाना बिल्कुल भी न खाएं। इसके अलावा देर तक काट कर रखे फल और सब्जियां भी न खाएं क्योंकि इसमें बैक्टीरिया का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। कच्चे या अधपके खाने से भी बचें। मानसून के दौरान जंक फूड बिल्कुल न खाएं क्योंकि इससे बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें