फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की दो ट्रेनों का टाइम बदला, जानिए

Sat, 28 Jun 2014 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से चंडीगढ़-मडगांव ट्रेन यात्रियों को पौने दो घंटे लेट पहुंचाएगी। कोंकण रेलवे का मानसून टाइम टेबल एक जुलाई से लागू हो रहा है। इसके चलते चंडीगढ़ की दो ट्रेनों की टाइमिंग में फेरबदल हो रहा है।
विज्ञापन


ये मानसून टाइमिंग एक जुलाई से 30 सितंबर तक लागू होगी। इस दौरान चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति ट्रेन चंडीगढ़ से तो सही समय पर देर रात 1.30 बजे चलेगी, लेकिन मडगांव पहुंचेगी दूसरे दिन दोपहर 3 बजे।

अभी ये ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 1.15 बजे पहुंचाती है। वापसी में ये ट्रेन मडगांव से सुबह 11.20 बजे की बजाय दोपहर 12.25 बजे रवाना होगी और चंडीगढ़ स्टेशन पर दूसरे दिन रात को 11.45 बजे की बजाय तीसरे दिन सुबह 4.55 बजे पहुंचाएगी। ये ट्रेन चंडीगढ़ से हर सोमवार और शनिवार जबकि मडगांव से हर मंगलवार और बुधवार को चलती है।
विज्ञापन


तीन घंटे लेट पहुंचाएगी केरल संपर्क क्रांति
चंडीगढ़-कोचुवेली केरल संपर्क क्रांति ट्रेन भी एक जुलाई के बाद यात्रियों को तीन घंटे देरी से कोचुवेली पहुंचाएगी। एक जुलाई से ट्रेन चंडीगढ़ से रोजाना की तरह सुबह 8.55 बजे रवाना होगी, लेकिन कोचुवेली पहुंचेगी तीसरे दिन शाम को 5.45 बजे।

अभी ये ट्रेन तीसरे दिन दोपहर को 2.45 बजे कोचुवेली पहुंचती है। वापसी में ये ट्रेन कोचुवेली से सुबह 9.15 की बजाय 9.20 बजे चलेगी और चंडीगढ़ पहुंचेगी तीसरे दिन रात को 10.05 बजे।
विज्ञापन


अभी ये ट्रेन दोपहर को 3.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचाती है। ये ट्रेन चंडीगढ़ से हर बुधवार और शुुक्रवार चलती है जबकि कोचुवेली से हर सोमवार और शनिवार चलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें