फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में नगर निगम के चुनाव जल्द: चंदूमाजरा

Sat, 17 May 2014 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में करीब चार सालों से लटक रहे नगर निगम के चुनाव जल्दी ही हो सकते हैं। जिससे जहां शहर में विकास का पहिया घुमेगा। वहीं, लोगों को अपने प्रतिनिधि भी मिल पाएंगे। यह बात शनिवार को लोकसभा हलका आनंदपुर से शिअद-भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा में अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में कही।
विज्ञापन


फेज-9 स्थित होटल टाऊन प्राइड में प्रेस कांफ्रें स के शुरू में उन्होंने अपनी जीत के लिए उन्होंने वाहे गुरु का शुक्राना किया। वहीं, उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल व प्रकाश सिंह बादल का धन्यवाद किया।

चंदूमाजरा ने कहा कि उनके पार्टी की नेताओं ने बड़े विश्वास से उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था। जिस पर वह पूरा उतरे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी पार्टी ने हमेशा ही कांग्रेस की बड़ी तोपों के खिलाफ उतारा है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस की उस नेता को हराया है। जो कि कांग्रेस की प्रधान सोनिया गांधी के बाद दूसरे नंबर पर आती है। चंदूमाजरा ने कहा कि उन्होंने लोगों से जो वायदे किए थे। उन्हें पूरा किया जाएगा। वह अपने हलके के हकों के लिए एक वकील की तरह पैरवी करेंगे। हालांकि वह केंद्र में कोई मंत्री पद लेंगे या नहीं। इस सवाल को  टाल गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें