फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रणजी ट्राॅफी में चंडीगढ़ की शर्मनाक हार, सौराष्ट्र ने पारी और 59 रन के अंतर से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएसएस ग्राउंड में खेला जा रहा रणजी ट्राॅफी मैच में सौराष्ट्र ने चंडीगढ़ को एक पारी और 59 रनों से हरा दिया है। सौराष्ट्र के 9 विकेट के नुकसान पर 531 रन के जवाब में चंडीगढ़ ने पहली पारी में 249 रन बनाए। मैच के अंतिम दिन चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में अपने शुक्रवार के स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 184 रनों को आगे बढ़ाया और मात्र 39 रन ही जोड़ पाई और 223 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

अंकित कौशिक (78) टीम के टाॅप स्कोरर रहे। जगजीत संधू ने 50 रन बनाए। जयदेव उनादकट ने 44 रन देकर 3 विकेट, धमेंद्र जडेजा ने 42 रन देकर 3 विकेट और युवराज डोढिया ने 87 रन देकर 3 विकेट चटकाए। यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने विजेता टीम को बधाई दी। चिराग जानी मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें