फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सीवरेज से मोहाली में स्वास्थ्य संकट, गंदगी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर इन दिनों एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है। चंडीगढ़ की ओर से आ रही गंदगी शहर में प्रवेश कर रही है, जिससे हालात चिंताजनक बन गए हैं। यह दूषित पानी फेज-9 के पास से शहर में दाखिल होकर स्कूलों और गुरुद्वारा साहिब के आसपास से गुजरकर कई सेक्टरों में फैल रहा है। इस गंदे पानी का सीधा असर स्थानीय निवासियों की सेहत पर पड़ रहा है। लोगों में त्वचा संबंधी समस्याएं और अन्य बीमारियां बढ़ने लगी हैं। इससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इलाके में बदबू, गंदगी और मच्छरों की बढ़ती संख्या ने स्थिति को खराब कर दिया है।
विज्ञापन

लोगों ने इस मामले में चिंता प्रकट की है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि यह गंदा पानी मोहाली के प्रमुख पार्क लेयर वैली से होकर गुजर रहा है। यह पार्क शहर का एक प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां हर दिन हजारों लोग सुबह-शाम सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। अब यहां भी स्वास्थ्य संबंधी खतरे मंडराने लगे हैं। मच्छर, मक्खियों और अन्य हानिकारक जीवों से पूरा क्षेत्र अस्वस्थ होता जा रहा है। स्थानीय निवासी एवं पूर्व पार्षद सतवीर सिंह धनोआ ने इस मुद्दे को गंभीर बताकर कहा है कि लोग घरों से बाहर निकलते ही गंदगी भरे माहौल में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर, गमाडा के मुख्य प्रशासक और नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि वे तुरंत मौके का दौरा करें और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें