चंडीगढ़। चंडीगढ़ में वायु गुणवत्ता लगातार बेहतर बनी हुई है। बुधवार को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 70 दर्ज किया गया, जो ग्रीन जोन की श्रेणी में आता है। एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों के अनुसार सेक्टर-22 में एक्यूआई 83, सेक्टर-25 में 61 और सेक्टर-53 में 65 दर्ज किया गया। तीनों क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही।
चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) के अनुसार ग्रीन जोन में दर्ज एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए अनुकूल माना जाता है। हाल के दिनों में हुई बारिश और अनुकूल मौसम के कारण प्रदूषण स्तर में कमी आई है। सीपीसीसी का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने और प्रदूषण नियंत्रण उपाय जारी रहने पर आने वाले दिनों में भी वायु गुणवत्ता बेहतर बनी रह सकती है।