फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ की हवा हुई साफ, एक्यूआई 111 से गिरकर 84 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण से मिली राहत, मध्यम से संतोषजनक श्रेणी में पहुंची हवा विशेषज्ञ बोले- दिवाली पर बिगड़ सकते हैं हालात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहरवासियों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सोमवार को 111 से घटकर 84 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता मध्यम से सुधरकर संतोषजनक श्रेणी में आ गई है।

पिछले 24 घंटों में एक्यूआई में 27 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के पर्यावरण स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रो. रविंद्र खैवाल ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार, नवंबर में तापमान गिरने और नमी बढ़ने से प्रदूषक कण सतह के करीब जमा होते हैं। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और वाहनों की आवाजाही से एक्यूआई में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दिवाली पर प्रदूषण के गंभीर स्थिति में पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और देर शाम ठंडी हवा में सैर करने से बचें बुजुर्ग
प्रो. खैवाल ने अस्थमा और सांस के मरीजों, बुजुर्गों व बच्चों को सलाह दी। उन्हें सुबह और देर शाम ठंडी हवा में सैर करने से बचना चाहिए। धूप निकलने के बाद सुबह की सैर करना बेहतर है। उन्होंने लोगों से निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने की अपील की। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और कचरा व सूखे पत्ते नहीं जलाने को कहा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर महीने में एक्यूआई पिछले वर्षों की तुलना में संतोषजनक रहा। इसका कारण पराली जलाने की घटनाओं में कमी और नियमित अंतराल पर बारिश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें