फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ की हवा हुई साफ, लंबे समय बाद एक्यूआई 50 से नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय के बाद शहर की हवा इतनी साफ हुई कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 50 से नीचे दर्ज किया गया। यह सांस लेने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10:00 बजे सेक्टर-22 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 39 दर्ज किया गया, जो दोपहर तक भी 50 से नीचे बना रहा। शहर के अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर कम रहा और पूरे दिन एक्यूआई 100 से नीचे ही दर्ज किया गया। यह राहत की बात है, क्योंकि बीते दिनों में चंडीगढ़ की हवा में भारी प्रदूषण दर्ज किया था, जहां एक्यूआई 350 से 400 के पार चला गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश और हवाओं की वजह से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही, तो प्रदूषण स्तर नियंत्रण में रहेगा, जिससे लोगों को शुद्ध हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें