आला अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर नाकों पर पुलिस ने ऐसे वाहनों को जब्त किया है जो बिना कोई कारण शहर की सड़कों पर अपने वाहनों को दौड़ा रहे थे। साथ कई लोग पुलिस को पास दिखाने में असमर्थ रहे थे, यही कारण है कि लॉकडाउन के दौरान 10 हजार से ज्यादा लोग बिना लाइसेंस के वाहन चलाते समय पकड़े गए हैं। इसके अलावा 5 हजार से ज्यादा बिना इंश्योरेंस के चालान काटे गए हैं।
वाहनों को तीन जगहों पर किया पार्क
बता दें कि जनवरी से लेकर अब तक ट्रैफिक और थाना पुलिस शहर की अलग-अलग जगहों से 15102 वाहनों को जब्त कर चुकी है। इनमें बाइक, कार और ऑटो शामिल हैं। जब्त किए गए वाहनों को सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन में जगह भरने के बाद सेक्टर 23 स्थित चिल्ड्रन पार्क, सेक्टर-26 लाइन और सेक्टर-28 आईटीआई में पार्क किया गया था।
नगर निगम बोला- किसी चो में नहीं जा रहा गंदा पानी, कमेटी ने कहा- चो में मिला गंदा पानी
पांचवें दिन छूट रहे हैं वाहन
लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर बेवजह वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने कड़ा कदम भी उठाया है। ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किए गए वाहनों को पांच दिन से पहले नहीं छोड़ने का फैसला लिया था। अपने वाहनों को छुड़ाने के लिए ई-साथी एप से अपांइटमेंट लेकर वाहनों को पांचवें दिन छुड़वाया जा रहा है।