फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : कार में बैठी दुल्हन ने नहीं लगाया मास्क, पुलिस ने काटा चालान 

Wed, 21 Apr 2021 03:53 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार में बिना मास्क लगाए बैठी दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बुधवार को रामनवमी पर एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने पूरी सख्ती की हुई थी। सेक्टर-8/9 की लाइट प्वाइंट पर कार सवार दुल्हन को मेकअप बचाने के लिए मास्क न लगाना महंगा पड़ गया। लाइटों पर उसे चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया और बिना मास्क पर एक हजार रुपये का चालान काट दिया। इस दौरान परिजन पुलिस से विनती करते रहे कि मेकअप की वजह से दुल्हन ने मास्क नहीं पहना था लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने का हवाला देते हुए चालान काट दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला बुधवार दोपहर का है। सेक्टर 3 थाने में तैनात एएसआई जितेंदर सिंह की अगुवाई में सेक्टर-8/9 की लाइट प्वाइंट पर नाका लगाया गया था। इस दौरान वहां से एक कार गुजर रही थी।

कार की अगली सीट पर दुल्हन बिना मास्क लगाए बैठी थी। पुलिस ने फौरन कार को रुकवा लिया। जांच में पता चला कि दुल्हन पंजाब के खन्ना से आई थी और सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा के लिए जा रही थी।  दुल्हन को गुरुद्वारे लेकर जा रहे उसके भाई ने बताया कि मेकअप ज्यादा होने के चलते मास्क नहीं लगाया गया था। यदि दुल्हन मास्क लगाती तो उसका मेकअप खराब हो जाता।  इसी कारण उसे ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर बिठाया गया था लेकिन मास्क नहीं पहनाया था। वहीं, पुलिस का कहना था कि नियम सभी के लिए बराबर है इसमें किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें