फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर बाजारों में उमड़ी भीड़, लापरवाही की हद... हाथ में मास्क लिए घूम रहे लोग

Sun, 08 Nov 2020 06:50 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

त्योहारों के साथ-साथ छुट्टी का दिन हो तो मार्केट में भीड़ होना सामान्य सी बात है लेकिन कोरोना महामारी को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। रविवार को भी शहर की मार्केटों खासकर सेक्टर- 22 और 19 में कुछ ऐसा ही नजारा था। एक ओर फड़ियां सजी हुई थीं तो दूसरी ओर खरीदारी को भी लोग घरों से बाहर निकले थे।

विज्ञापन



प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग करें लेकिन मार्केटों में न सामाजिक दूरी थी और न ठीक से लोग मास्क लगाए थे। ज्यादातर लोग चालान से बचने के लिए मास्क गले में लटकाए थे या हाथ में लिए घूम रहे थे। ऐसे में कोरोना की चेन बढ़ने से महामारी अपने पैर फैला सकती है। लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या भी लोगों को चेतावनी दे रही है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


आवासी क्षेत्र में बैठ गए लोग 
नगर निगम ने पर्चियां काटकर वेंडरों को स्पष्ट कहा था कि आवासी क्षेत्र, पार्किंग व बरामदों में नहीं बैठना है। रविवार को सेक्टर- 19 व 22 में लोग आवासी क्षेत्र में ही फड़ी लगाकर बैठ गए। वहीं 19 की पार्किंग व बरामदों में कब्जा हो गया था। शिकायत मिलने पर अतिक्रमण हटाने वाला दस्ता पहुंचा और लोगों को हटाया। इस दौरान कई ऐसे भी लोग थे, जिन्होंने पर्चियां नहीं कटाई थीं।



कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए बरतें सख्ती 
निगम के अधिकारियों ने हाल ही में 13 टीमें बनाई हैं। इन टीमों को पर्चियों के साथ मास्क न पहनने वालों पर भी कार्रवाई के लिए कहा गया है। कमिश्नर केके यादव ने स्पष्ट कहा है कि कोरोना की चेन सक्रिय न हो इसलिए टीमें लगातार चेकिंग करें। पहले दुकानदारों व फड़ी वालों को समझाएं, न मानने वाले लोगों का चालान करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें