फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पेट्रो कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस ने लगाई कार और बाइक की सेल, सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में हुआ प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2022 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में कार और बाइक की सेल लगाई। मनोज लुबाना ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में अनोखा प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में कार और बाइक की सेल लगाई। मनोज लुबाना ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कार और बाइक चलाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रर्दशन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्ती पकड़ी हुई थी, जिस पर लिखा था 10 लीटर डीजल में कार ले जाओ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें