फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ ने लक्ष्य में बेहतर परिणाम के लिए जीता पुरस्कार

विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करतीं डॉ. सुमन सिंह - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ने प्रसव कक्ष और प्रसूति ओटी में गुणवत्ता सुधार पहल के लिए चलाए जा रहे लक्ष्य कार्यक्रम में बेहतर परिणाम के आधार पर पुरस्कार प्राप्त किया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह को यह पुरस्कार राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मातृ स्वास्थ्य कार्यशाला में दिया।
विज्ञापन

डॉ. सुमन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रसवोत्तर और तत्काल प्रसवोत्तर अवधि के दौरान माताओं और नवजात की देखभाल की गुणवत्ता में सुधार करना है। डॉ. सुमन का कहना है कि इस सफलता का श्रेय उनकी टीम को जाता है जिन्होंने अपनी मेहतन और लगन के बल पर लक्ष्य को पूरा कर यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग चेक लिस्ट के आधार पर नंबर दिए जाते हैं। चेक लिस्ट में लेबर रूम और ओटी से जुड़ी हर चीज को शामिल किया जाता है जिससे उसे लगातार और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें