फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम को केंद्र सरकार से मिलेगा पुरस्कार, जानिए क्यों?

Thu, 22 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ ओपन हैंड - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अम्रुत योजना के तहत वर्ष 2015-2016 के दौरान सुधारात्मक पहल करते हुए उत्कृष्ट कार्यों के प्रदशर्न के लिए चंडीगढ़ नगर निगम को पुरस्कृत किया जाएगा। नगर निगम के कमिश्नर बी पुरुषार्था ने बताया कि 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित इंडो - सैन कार्यशाला के दौरान नगर निगम को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बी पुरुषार्था ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन और अम्रुत योजना के तहत उठाए गए कदमों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शहरी विकास विकास मंत्रालय के अम्रुत योजना के तहत 70 फीसदी से भी अधिक सुधार करने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम को चुना गया है। कुल 27 में से 19 सुधारों ंके लिए  तय मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य रखा गया था। जबकि चंडीगढ़ नगर निगम ने 27 में से 24 सुधारों को लागू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें