रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले में बुधवार को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। अपना घर मामले में मुख्य आरोपी जसवंती देवी समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अपना घर मामले में मंगलवार को रोहतक की अपना घर संस्था से आए एक गवाह रवि के बयान दर्ज किए गए। ध्यान रहे कि अब तक मामले में कई और गवाहियां होनी हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी।
रोहतक के अपना घर मामले में अभी करीब 150 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज होने हैं। गौरतलब है कि 8 मई 2012 को अपना घर के नाम से चल रहे अनाथालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा था। यह कार्रवाई यहां से लापता हुई तीन लड़कियों के दिल्ली में पकड़े जाने पर हुई थी। छापे के बाद अपना घर की संचालिका जसवंती व अन्य के खिलाफ देह व्यापार, शोषण, मारपीट व मानव तस्करी के मामले दर्ज किये गए थे। हरियाणा पुलिस की शुरुआती जांच के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।