फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलामः टूटे हुए बैट और जूते खस्ताहाल, फिर भी कर रहे कमाल

Sun, 21 Jan 2018 01:39 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
व्हील चेयर क्रिकेटर्स
विज्ञापन
भारत के स्टार क्रिकेटरों को कौन नहीं जानता, करोड़ों कमाते हैं और प्रशंसकों के दिल में बसे हुए हैं, लेकिन क्या आपने कभी इन क्रिकेटरों को भी खेलते हुए देखा है। इनके पास न तो क्रिकेट स्पोर्ट्स किट उपलब्ध है और न ही स्पोर्ट्स व्हील चेयर। इतना ही नहीं खेलने के लिए बैट भी कई दफा एक दूसरे का इस्तेमाल करते हैं। बाकी कहानी इनके खस्ताहाल जूते बयां कर देते हैं। हम बात कर रहे हैं पंजाब व्हील चेयर के क्रिकेट खिलाड़ियों की। जिनकी टीम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित नेशनल व्हील चेयर टूर्नामेंट में शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन


इस टीम में तीन खिलाड़ियों के पास ही व्हील चेयर उपलब्ध है बाकी सभी सामान्य व्हील चेयर पर खेलते हैं। यही नही टीम के कई खिलाड़ियों के जूते भी सही नहीं थे। यह खिलाड़ी इन्हें किसी तरह से छुपाने में लगे रहे। पूरी टीम के हर सदस्य के पास किट तक उपलब्ध नहीं हैं। इस टीम में 2 इंटरनेशनल प्लेयर भी हैं। मैचों के दौरान दूसरी टीमों से बैट की मदद से खेलना पड़ रहा है। इससे तो यही लग रहा है कि व्हील चेयर मौजूदा सरकार, खेल विभाग, बीसीआईआई की अनदेखी का शिकार हो रहा है।

ब्लाइंड क्रिकेट टीम को दी बधाई
सामान्य क्रिकेटरों की तरह दिव्यांग क्रिकेटर भी देश केलिए जी जान लगा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला जब दुबई के शारजाह स्टेडियम में भारत ने अपने चित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम को हराकर ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीत लिया। इस जीत पर चंडीगढ़ के पैक में आयोजित नेशनल व्हील चेयर टूर्नामेंट में शिरकत कर रही टीमों के खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए एक साथ कहा कि देखो जलवा।
विज्ञापन


टीम के पास नहीं बैट
नेशनल व्हील चेयर टूर्नामेंट में शिरकत कर रही पंजाब की टीम के पास खेलने के लिए बैट तक उपलब्ध नहीं है। जानकारी केअनुसार टीम केपास केवल 3 क्रिकेट बैट है इनमें से भी दो कई जगह से खराब और टूटे है। मैचों के दौरान दूसरी टीम के साथियों की मदद से बैठ लेकर खेलना पड़ता है। पंजाब के खिलाड़ी के जूते भी खस्ता हालत में दिखाई दिए।

सामान्य व्हील चेयर से खेलते हैं
पंजाब की टीम के अधिकतर खिलाड़ी सामान्य व्हील चेयर से खेलते हुए दिखाई दिए। टीम के पास सिर्फ 3 स्पोर्ट्स व्हील चेयर हैं। स्पोर्ट्स व्हील चेयर काफी मंहगी मिलती है जिसे यह खिलाड़ी खरीद पाने में असमर्थ है। मैदान पर स्पोर्ट्स चेयर तेजी से चलती है जबिक समान्य काफी देर से मूवमेंट करती है।

- जालंधर से हमने टीम के लिए 3 बैट मंगवाए हैं। जो जल्द ही पहुंच जाएंगे। जिससे की टीम को बैट उपल्ब्ध हो सकें।
- मस्तान सिंह, पंजाब व्हील चेयर एसोसिएशन के सचिव

- सरकार की ओर से व्हील चेयर क्रिकेट को कोई भी मदद नहीं दी जा रही हैं। जिसके कारण यह खेल अभी काफी विकसित नही हो सका हैं। उन्होंने कहा कि न तो सरकार और न ही बीसीसीआईकी ओर से भी मदद नहीं मिल पाती। जिसके कारण इसका नुकसान व्हील चेयर खिलाड़ी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

- अभय प्रताप सिंह, भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें