फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से बदल सकता है मौसम, बारिश की चेतावनी

Tue, 24 Jan 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बारिश - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव आ सकता है। पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार कई इलाकों में बारिश व ओले गिर सकते हैं, जबकि वीरवार को मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से पहले मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

इसी तरह से सोमवार रात का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। 25 व 26 जनवरी को बारिश के बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसके बाद एक बार फिर से शहर शीत लहर की चपेट में आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें