फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक का अहसास, तापमान भी गिरा

Thu, 06 Apr 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक का अहसास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को सुबह हुई बूंदाबादी के बाद शहर के मौसम में ठंडक का अहसास रहा। दिन केअधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की कमी आई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दो दिन बाद धूप खिलेगी। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 1.8 मिमी. बारिश हुई है। इस बारिश और बादल छाए रहने के कारण दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रिकार्ड किया गया है। दोनों तापमान में गिरावट आने के बाद शहर के पर्यटन स्थल गुलजार रहे। सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन, लेजर वैली सहित गवर्नमेंट म्यूजियम में लोग घूमते दिखे। सुखना लेक पर लोगों ने बोटिंग की।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि 7 अप्रैल तक मौसम में बादल छाए रहेंगे। वहीं बारिश के आसार भी बने हुए हैं। मौसम 8 अप्रैल से साफ हो जाएगा। मौसम साफ होने के बाद दिन के तापमान में 33 डिग्री हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम का हाल ऐसा बना हुआ है।
विज्ञापन


क्या है वेस्टर्न डिस्टरबेंस 
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में मौसम में आने वाले ऐसे तूफान को कहते हैं जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा के रूम में तब्दील हो जाता है। इस कारण मौसम में ठंडक का अहसास बना रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें